1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें खास उपाय

बुधवार को बन रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 07:05 am IST,  Updated : May 30, 2018 07:05 am IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र है और ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। अतः ज्येष्ठा नक्षत्र के दौरान बुध से संबंधित उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आज तो बुधवार का दिन भी है।

Jyeshta nakshatra on  30 may 2018 wednesday
Jyeshta nakshatra on  30 may 2018 wednesday

मिथुन राशि
अगर आप आर्थिक रूप से अपने आपको मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी दुर्गा मन्दिर में जाकर हरे साबुत मूंग का दान करें और आर्थिक रूप से मजबूती पाने के लिये देवी मां से प्रार्थना करें। साथ ही उनके इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-
सर्व बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत् प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥

आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और साथ ही आपकी सारी परेशानियों का हल भी निकलेगा। यही नहीं, आपको संतान प्राप्ति का सुख भी मिलेगा।

कर्क राशि
अगर आज आप किसी खास काम के लिये घर से बाहर जा रहे हैं, उदाहरण के लिये अगर आप अपने बच्चों का स्कूल या कॉलेज में एडमिशन करवाने जा रहे हैं या अपनी किसी बिजनेस मीटिंग के लिये जा रहे हैं या अन्य किसी काम से बाहर जा रहे हैं, तो आज के दिन सुबह उठने के बाद सबसे पहले फिटकरी से अपने दांत साफ करें। साथ ही नहाने के बाद किसी छोटी कन्या का आशीर्वाद लेकर उसे गिफ्ट के रूप में एक फूल दें या एक सिक्का दें। आज के दिन ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिये घर से बाहर जा रहे हैं, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल