1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें खास उपाय

बुधवार को बन रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 07:05 am IST,  Updated : May 30, 2018 07:05 am IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र है और ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। अतः ज्येष्ठा नक्षत्र के दौरान बुध से संबंधित उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आज तो बुधवार का दिन भी है।

Jyeshta nakshatra on  30 may 2018 wednesday
Jyeshta nakshatra on  30 may 2018 wednesday

धनु राशि
अगर आप अपने करियर में आगे बढ़ने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अकॉर्डिंग रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं तो करियर में बेहतर रिजल्ट्स पाने के लिये आपको आज के दिन मां दुर्गा के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र
है-
या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।।

आज के दिन इस मंत्र का 5 बार जाप करें और जाप के बाद मां दुर्गा को पुष्पांजलि दें। आपको जल्दी ही करियर के क्षेत्र में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

मकर राशि
अगर आपके पास अच्छा खासा पैसा होने के बावजूद भी आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान हैं और उनसे कुछ हद तक मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन एक बांस खरीदकर अपने घर में लाएं और घर के साउथ-ईस्ट कॉर्नर में उसे खड़ा कर दें। आज का दिन छोड़कर बाद में आप उसे अपने किसी इस्तेमाल में भी ले सकते हैं। ऐसा करने से दिन-ब-दिन बढ़ते खर्चों से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा और सब चीज़ें धीरे-धीरे करके कंट्रोल में आ जायेंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल