1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें खास उपाय

बुधवार को बन रहा है ज्येष्ठा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 07:05 am IST,  Updated : May 30, 2018 07:05 am IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र है और ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। अतः ज्येष्ठा नक्षत्र के दौरान बुध से संबंधित उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आज तो बुधवार का दिन भी है।

Jyeshta nakshatra on  30 may 2018 wednesday
Jyeshta nakshatra on  30 may 2018 wednesday

कुंभ राशि
अगर आप अपने व्यापार की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होते देखना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन देवी दुर्गा को एक हरे रंग की गोटा लगी हुई चुनरी चढ़ाएं और साथ ही अपने व्यापार की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की के लिये देवी मां से प्रार्थना करें। आज के दिन देवी मां को हरे रंग की गोटा लगी हुई चुनरी चढ़ाने से आपके व्यापार में निश्चित रूप से दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी।

मीन राशि
अगर आप अपने बच्चों की ग्रोथ देखना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि जीवन में जल्द ही सफलता उनके कदम चूमे, तो इसके लिये आज के दिन अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए, सवा किलो हरे मोटे मूंग लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से जल्द ही आपके बच्चों की अच्छी ग्रोथ होगी और जीवन में सफलता उनके कदम चूमेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल