1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kartik Mass 2018: आज से शुरू कार्तिक मास, करोड़पति बनने के लिए लगातार 30 दिन राशिनुसार करें ये उपाय

Kartik Mass 2018: आज से शुरू कार्तिक मास, करोड़पति बनने के लिए लगातार 30 दिन राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2018 11:13 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 11:17 pm IST

आपको बता दूं कि चातुर्मास के चार महीनों में से कार्तिक आखिरी महीना है। इसके अलावा श्रावण, भाद्रपद और आश्विन बीत चुके हैं। कार्तिक मास के दौरान कौन-से कार्य किये जाने का विधान है और किस कार्य को करने से क्या शुभ फल प्राप्त होते हैं। जानिए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Kartik Mass
Kartik Mass

कुंभ राशि
अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया है  तो अगले 30 दिन सुबह के समय स्नान  आदि के बाद तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और तुलसी की पत्तियों का सेवन करें। ध्यान रहे कि तुलसी के पत्ते को चबाना नहीं चाहिए, उसे केवल पानी के साथ निगल लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका इम्यून सिस्टम बेहतर रहेगा, यानी आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन अन्य राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आपकी शादी में कुछ परेशानी आ रही है, तो पांच गोमती चक्र लेकर घर के मंदिर में स्थापित करें और पूरे कार्तिक मास के दौरान रोज़ उनकी धूप-दीप, पुष्प आदि से पूजा करें। साथ ही भगवान से अपनी शादी में आ रही परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना करें। कार्तिक मास समाप्त होने के बाद उन गोमती चक्र को उठाकर एक पीले रंग की पोटली में बांधकर अपने पास रख लें। ऐसा करने से आपकी शादी में आ रही परेशानी जल्द ही समाप्त हो जायेगी । बता दूं कि वैसे तो ये उपाय मीन राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन अन्य राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल