1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Karva chauth 2017: आखिर क्यों रखती हैं महिलाएं करवा चौथ का व्रत, जानें पूरी कहानी

Karva chauth 2017: आखिर क्यों रखती हैं महिलाएं करवा चौथ का व्रत, जानें पूरी कहानी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 06, 2017 11:30 am IST,  Updated : Oct 07, 2017 07:52 pm IST

पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाती हैं। यह त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। आखिर यह व्रत रखा क्यों जाता है। इसके पीछें कहानी क्या है। चलिए हम आपको बताते है कि आखिर इसके पीछे की कहानी क्या है।

karva chauth
karva chauth

यमराज के न मानने पर सावित्री ने अन्न-जल का त्याग दिया। वो अपने पति के शरीर के पास विलाप करने लगीं। पतिव्रता स्त्री के इस विलाप से यमराज विचलित हो गए, उन्होंने सावित्री से कहा कि अपने पति सत्यवान के जीवन के अतिरिक्त कोई और वर मांग लो।

तब सावित्री ने यमराज से कहा कि आप मुझे कई संतानों की मां बनने का वर दें, जिसे यमराज ने हां कह दिया। पतिव्रता स्त्री होने के नाते सत्यवान के अतिरिक्त किसी अन्य पुरुष के बारे में सोचना भी सावित्री के लिए संभव नहीं था। तब यमराज के हां करने से सावित्री ने कहा कि मैं इनके बिना किसी पुरूष को देख भी नही सकती तो मां कैसे बन पाऊंगी।

यह बात सुनकर यमराज अपनी ही वरदान में उलझ गए। जिसके कारण अंत में एक पतिव्रता स्त्री के सुहाग को यमराज लेकर नहीं जा सके और सत्यवान के जीवन को सावित्री को सौंप दिया। इसी लिए माना जाता है कि यमराज से अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। जिसमें वह अन्न-सज सब त्याग देती है। जिसे करवा चौथ के नाम से जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल