1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: कर्ज के बोझ से बचने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा

Vastu Tips: कर्ज के बोझ से बचने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 25, 2021 06:44 am IST,  Updated : Sep 25, 2021 05:01 pm IST

हम कर्ज ले तो लेते हैं, परंतु उसे चुका नहीं पाते। चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, फिर भी कुछ न कुछ चुकाना बाकी ही रह जाता है। इसलिये जानिए कर्ज के बोझ से कैसे बचें।

vastu tips for get rid of debt in hindi karz se mukti pane ke upay- India TV Hindi
वास्तु शास्त्र में आज जानिए कर्ज से बचने के वास्तु उपाय के बारे में।  Image Source : PEXELS.COM

वास्तु शास्त्र में आज जानिए कर्ज से बचने के वास्तु उपाय के बारे में। कुछ मजबूरियों के चलते कई बार हमें कर्ज लेना पड़ जाता है। हम कर्ज ले तो लेते हैं, परंतु उसे चुका नहीं पाते। चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, फिर भी कुछ न कुछ चुकाना बाकी ही रह जाता है। इसलिये आज हम आपको कर्ज के बोझ से कैसे बचें, इसके बारे में बता रहे हैं।

कर्ज की किस्त चुकाने के लिये हमेशा मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। इस दिन किसी का पैसा वापस लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है। घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना वॉशरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ा सकता है। इसलिए घर की इस दिशा में वॉशरूम का निर्माण न करवाएं।

इसके अलावा घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना कर्ज से मुक्ति के लिये अच्छा माना जाता है, लेकिन कांच का फ्रेम लाल, सिन्दूरी या मैरून रंग का नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा, आपके लिये उतना ही लाभदायक होगा।

वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा कर्ज से छुटकारा पाने के वास्तु उपाय की। उम्मीद है आप इस वास्तु उपाय को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे और कर्ज से छुटकारा पाएंगे। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Vastu Tips: शाम या फिर रात के समय बिल्कुल भी न करें घर में रोजमर्रा के ये काम, होगी धनहानि

Vastu Tips: गर्भवती महिलाओं को अपने आसपास रखनी चाहिए ये 3 चीजें

Vastu Tips: इस जगह बैठकर भोजन करने से घर में आती हैं आर्थिक परेशानियां, बढ़ता है कर्ज

Vastu Tips: कमाई के बावजूद घर में टिकता नहीं है पैसा? ये तीन वास्तु दोष हैं जिम्मेदार

Vastu Tips: घर पर नहीं रखनी चाहिए ये 4 चीजें, सुख-समृद्धि पर पड़ता है बुरा असर

Vastu Tips: बिजनेस अचानक से रुक गया है तो इस दिशा में कराएं काले रंग का पेंट, मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल