1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. VIDEO: परशुराम ने धरती को किया था क्षत्रियविहीन, फिर भीष्म कैसे बच गए, खुद उन्हीं से सुनिए

VIDEO: परशुराम ने धरती को किया था क्षत्रियविहीन, फिर भीष्म कैसे बच गए, खुद उन्हीं से सुनिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 16, 2016 08:06 am IST,  Updated : Jun 16, 2016 08:07 am IST

परशुराम ने एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार धरती को क्षत्रियविहीन (महिलाओं को छोड़कर) किया था, लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार परशुराम के प्रकोप से भीष्म कैसे बच गए। इस बात का जवाब खुद भीष्म ने अपने गुरु परशुराम के साथ एक संवाद के दौरान दिया...

 Parasurama
Parasurama

कौन थीं अंबा:
काशीराज की तीन पुत्रियां थीं, अंबे, अंबा और अम्बालिका। तीनों का स्वयंवर चल रहा था। इस स्वयंवर में पहुंचकर भीष्म ने सभी राजाओं को पराजित कर इन तीनों का हरण कर लिया। भीष्म ने इन तीनों को सत्यवती के सामने खड़ा कर दिया। ताकि विचित्रवीर्य के साथ उनका विवाह हो सके। लेकिन भीष्म को जब जानकारी हुई कि उनमे से अंबा राजा शाल्व को मन से अपना पति मान चुकी हैं, तो उन्होंने अंबा को राजा शाल्व के पास भिजवा दिया। लेकिन शाल्व ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अंबा ने परशुराम से मदद मांगी, जिस पर परशुराम ने अंबा से कहा था कि वो चिंता न करें वो उनका विवाह भीष्म से करवाएंगे। जब परशुराम ने भीष्म से ऐसा करने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया, जिसके बाद परशुराम ने भीष्म से युद्ध करने को कहा, इस युद्ध में भीष्म की विजय हुई थी।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल