1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Numerology: जानिए अंको के हिसाब से कैसा बीतेगा आज आपका दिन

Numerology: जानिए अंको के हिसाब से कैसा बीतेगा आज आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2017 08:02 am IST,  Updated : Jun 22, 2017 08:02 am IST

मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण,दोष आदि के बारे बताता है। हमारे लिए जीवन में क्या उपयोगी है और क्या अनुपयोगी, यह मूलांक से ही जाना जाता है। यह आपके मित्र और शत्रुओं के बारे में भी बताता है।

numerology- India TV Hindi
numerology

धर्म डेस्क: आपका मूलांक ना सिर्फ आपके भविष्य और स्वभाव को उजागर करता है बल्कि अगर आप ताउम्र स्वस्थ और हेल्दी रहना चाहते हैं तो भी यह मूलांक आपके लिए मददगार साबित होगा है। (ऐसे आंखों के रंग वाली लड़कियां होती है सबसे अलग)

ऐसे देखें मूलांक

मूलांक का अर्थ है आपके जन्म की तारीख। यानि यदि आपका जन्म 2 मार्च को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण,दोष आदि के बारे बताता है। हमारे लिए जीवन में क्या उपयोगी है और क्या अनुपयोगी, यह मूलांक से ही जाना जाता है। यह आपके मित्र और शत्रुओं के बारे में भी बताता है। 

आपके करियर, जीवनसाथी, कार्यक्षेत्र और भाग्योदय की भी जानकारी देता है। मूलांक 1 से 9 तक माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म 9 से अधिक संख्या वाली तारीख को हुआ है वे अपने जन्मदिनांक को आपस में जोड़कर मूलांक पा सकते हैं। जैसे जिनका जन्म 11 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होगा। (1+1=2)। इसी तरह अन्य मूलांक आपस में जोड़कर निकाले जा सकते हैं।  मूलांक आपके जीवन में बहुत अधिक प्रभाव डालते है। जानिए ज्योतिषचार्य इंदु प्रकाश से कि आपके मूलांक के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मूलांक 1: प्रॉपर्टी की सेल पर्चेज़ के लिए आज एक बढ़िया दिन है। आज आपको धन लाभ हो सकता है ।

मूलांक 2: आज आपका दोस्त बढ़ेगे। आज आप कहीं घुमने जा सकते है।

मूलांक 3: आज बिजनेस के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से आपको काफी फायदा भी होगा।

मूलांक 4: आज अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट दें जिससे आपके बीच तारतम्य बना रहेगा।

मूलांक 5: सेहत पर ध्यान दें। आज बाहर के जंक फ़ूड से बचें। स्वास्थ्य फिट रहेगा।

मूलांक 6: आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं।

मूलांक 7: बिजनेस में संभलकर आगे बढ़ें नहीं तो कुछ नुकसान हो सकता है।

मूलांक 8: नई गाड़ी खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

मूलांक 9: आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। किसी जरूरी काम को आज समय से पहले ही पूरा कर लेंगे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल