1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. करना है देवी-देवता को प्रसन्न, तो जलाएं इतनी बत्ती का दीपक

करना है देवी-देवता को प्रसन्न, तो जलाएं इतनी बत्ती का दीपक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2017 02:38 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 02:39 pm IST

अगर यही पूजा ठीक ढंग से न की गई हो तो आपके लिए समस्या बन सकती है। इसी तरह देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए हम कई तरीके से भगवान के समक्ष दीपक जलाकर रखते है।

diya- India TV Hindi
diya

धर्म डेस्क: भारत में हिंदू धर्म में कोई भी काम शुरु करने से पहले देवी-देवताओं की पूजा कर दीपक जलाना की संस्कृति है। जिसे लोग आज भी सदियों से मानते चले आ रहे है।  शास्त्रों में बताया गया है कि किस तरह का दीपक जलाकर भगवान को खुश किया जा सकता है।

देवी-देवताओं की पूजा अगर श्रृद्धा के साथ की जाए तो वह जल्द ही प्रसन्न होते है। आपकी हर मनेकामनाओं को पूरा करते है, लेकिन अगर यही पूजा ठीक ढंग से न की गई हो तो आपके लिए समस्या बन सकती है। इसी तरह देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए हम कई तरीके से भगवान के समक्ष दीपक जलाकर रखते है।

ये भी पढ़ें:

अगर आप भी किसी देवी-देवता को प्रसन्न करना चाहते है, तो आपको हम अपनी खबर में बताएगे कि कितनी बत्ती वाला दीपक जलाना चाहिए। जिससे कि भवान जल्द प्रसन्न हो और अपनें इष्ट देव को खुश कर सकें जिससे कि घर में सुख-समृद्धि का स्थायी वास भी होगा।

  • शिक्षा में सफलता पाने के लिए सरस्वती जी की आराधना करें और दो मुखी घी वाला दीपक जलाने से अनुकूल परिणाम आते हैं।
  • मां दुर्गा या काली जी प्रसन्नता के लिए एक मुखी दीपक गाय के घी में जलाना चाहिए।
  • भोले बाबा की कृपा बरसती रहे इसके लिए आठ या बारह मुखी पीली सरसों के तेल वाला दीपक जलाना चाहिए।
  • भगवान विष्णु की प्रसन्नता के लिए सोलह बत्तियों वाला गाय के घी का दीपक जलाना लाभप्रद होता है।
  • भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए तीन बत्तियों वाला दीपक जलाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
  • यदि आप मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं और चाहते हैं कि उनकी कृपा आप पर बरसे तो उसके लिए आपको सातमुखी दीपक जलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल