1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जापानी ज्योतिषविद्या: जानिए ब्लड ग्रुप के हिसाब से अपनी खूबी

जापानी ज्योतिषविद्या: जानिए ब्लड ग्रुप के हिसाब से अपनी खूबी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2016 12:58 pm IST,  Updated : Feb 04, 2016 12:58 pm IST

नई दिल्ली: वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि जो इंसान अपने ब्लड ग्रुप के आधार पर खान-पान करता है वह हमेशा स्वस्थ रहता है और शारीरिक तौर पर मजबूत भी होता है। ऐसे लोग बहुत

blood- group
blood- group

पर्फेक्ट: जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'A' होता है उनकी खास बात यह होती है कि वह अपनी भावनाओं को किसी दूसरे व्यक्ति के सामने प्रदर्शित नहीं करते हैं ऐसे ग्रुप के लोगों को आप अपने लिए परफेक्ट मान सकते हैं। ये लोग काफी जिद्दी और अत्याधिक भावुक होते हैं। लेकिन इनकी खास बात यह है कि ये ईमानदार और समर्पित स्वभाव वाले होते हैं। बातों और घटनाओं को भूलना, आत्मकेन्द्रित होना, इनके स्वभाव को दूसरों के लिए मुश्किल बना देते हैं।

ब्लड ग्रुप “एबी”: जिन लोगों के शरीर में एबी ब्लड ग्रुप होता है वे लोग काफी स्मार्ट और साथ ही जीनियस होते हैं। ये बहुत कम बोलते हैं और साथ ही बहुत जल्दी किसी के साथ घुलते-मिलते भी नहीं हैं।  ये लोग सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं और साथ ही इन्हें विश्वसनीय भी नहीं कहा जा सकता।

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को तीन शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है। महत्वाकांक्षी, घमंडी और रिस्क टेकर। ये लोग जोखिम उठाने से पहले जरा भी नहीं सोचते और ना ही इन्हें किसी बात का भय सताता है।

ब्लड ग्रुप 'बी': इस ग्रुप के लोग अपने दिल में छुपी हर बात को सीधा मुंह पर बोल देते हैं। और किसी भी काम को अपने मन-मुताबिक करते हैं। यह लोग किसी भी परेशानी को झट से सुलझा देते हैं। इनका स्वभाव लचीला और रचनात्मक होता है। लेकिन स्वतंत्र होने की जिद कभी-कभी आपको कमजोर और दूर कर देती है।

ब्लड ग्रुप 'ओ': इस ग्रुप के लोग लीडरशिप में भरोसा रखते हैं। जब ये लोग किसी चीज को देख लेते हैं तो उसके लिए तब तक मेहनत करते है जब तक उन्हें वो चीज मिल ना जाए। ऐसे लोग सच्चे होते हैं, भावुक और आत्म-निर्भर होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल