1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 29 नवंबर को मंगल कर रहा है तुला में गोचर, 17 जनवरी तक आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

29 नवंबर को मंगल कर रहा है तुला में गोचर, 17 जनवरी तक आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 07:42 pm IST

29 नवंबर को पूरा दिन और अगली सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा और 17 जनवरी, 2018 की सुबह 05 बजकर 12 मिनट तक यहीं पर रहेगा। मंगल एक पुरुष ग्रह है और यह दिन के समय अधिक प्रभावशाली होता है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आपके तीसरे घर में मंगल का यह गोचर आपके स्वभाव के अनुसार आपको फल देगा। दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार ही आपको तरक्की दिलाएगा। अन्यथा यह आपसे संबंधित लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होगा। आपका गृहस्थ जीवन सुखी होगा और अगर आपकी शादी अभी नहीं हुई है और होने वाली है तो आपको धनवान ससुराल मिलेगा। इस दौरान किसी से कर्ज लेने से बचें।

मंगल के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • इस दौरान किसी से कर्ज लेने से बचें।
  • अपने व्यवहार में कोशिश करके नम्रता बनाए रखें।

कन्या राशि
आपके दूसरे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको धन की कमी नहीं होने देगा। मशीनों से संबंधित, कीटनाशक दवाइयों से संबंधित और जासूसी का काम करने वाले लोगों को इस दौरान आकस्मिक लाभ मिलेंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और संतान सुख मिलेगा। भाइयों से प्यार रखने पर आपको मिलने वाले लाभ कई गुना बढ़ जायेंगे।

मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर सफेद वस्तुओं का दान करते रहें।
  • भाइयों को भी समय-समय पर कुछ देकर उनकी सहायता करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल