1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 29 नवंबर को मंगल कर रहा है तुला में गोचर, 17 जनवरी तक आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

29 नवंबर को मंगल कर रहा है तुला में गोचर, 17 जनवरी तक आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 07:42 pm IST

29 नवंबर को पूरा दिन और अगली सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा और 17 जनवरी, 2018 की सुबह 05 बजकर 12 मिनट तक यहीं पर रहेगा। मंगल एक पुरुष ग्रह है और यह दिन के समय अधिक प्रभावशाली होता है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आपके ग्यारहवें स्थान पर मंगल के इस गोचर से माता-पिता को आर्थिक रूप से लाभ होगा। पशुपालन के काम से जुड़े लोगों या व्यापारी वर्ग को भी इस दौरान लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक विचारों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। संतान पक्ष से सहयोग के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी।

मंगल के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए
आटे को भूनकर, उसमें गुड़ मिलाकर 43 दिनों तक चींटियों को डालें।
इस दौरान अपनी पैतृक सम्पत्ति बेचने से बचें।

मकर राशि

  • आपके दसवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको शुभ फल देगा। आपकी पैसों से संबंधी समस्या हल होगी और आर्थिक उन्नति होगी। भले ही आपको नकदी रूप में ज्यादा फायदा न हो, लेकिन अचल सम्पत्ति के रूप में इजाफा जरूर होगा। आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी और सरकारी कामों में लाभ मिलेगा।

मंगल के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए

  • घर में चूल्हे पर दूध उबालते समय ध्यान रखें कि दूध उबलकर नीचे न गिरे।
  • इस दौरान घर की कीमती चीज़ें किसी को न दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल