1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 29 नवंबर को मंगल कर रहा है तुला में गोचर, 17 जनवरी तक आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

29 नवंबर को मंगल कर रहा है तुला में गोचर, 17 जनवरी तक आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 07:42 pm IST

29 नवंबर को पूरा दिन और अगली सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा और 17 जनवरी, 2018 की सुबह 05 बजकर 12 मिनट तक यहीं पर रहेगा। मंगल एक पुरुष ग्रह है और यह दिन के समय अधिक प्रभावशाली होता है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आपके नवें स्थान पर मंगल का यह गोचर भाई के साथ व्यवहार के आधार पर आपकी तरक्की सुनिश्चित करायेगा। भाई का साथ देने पर आपको हर तरह के सुख- साधन मिलेंगे। आपका भाग्योदय होगा और आपको लंबी आयु प्राप्त होगी। आप प्रशासनिक कार्यों में हैं तो कोई दूसरा पद आपको मिलेगा।

मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • बुधवार के दिन एक मुट्ठी हरे मूंग की दाल कुएं में डालें।
  • बड़े भाई और उनके परिवार का सम्मान करें।

मीन राशि
आपके आठवें खाने में मंगल का गोचर होगा। मंगल के इस गोचर से आप अपनी बात के पक्के होंगे और सच का साथ देंगे। मंगल का गोचर आपकी मेहनत का फल आपको जरूर देगा। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। अगर आपका कोई छोटा भाई है तो इस दौरान उसकी सेहत का खास ख्याल रखें। यहां यह भी बता दूं कि किसी की जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल हो तो जातक मांगलिक कहलाता है।

मीन राशि वालों को मंगल का यह गोचर 17 जनवरी तक के लिये मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए।

मंगल के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए

  • तन्दूर में लगायी मीठी रोटी 45 दिनों तक कुत्ते को डालें।
  • गले में चांदी धारण करें ..हर चीज में सफलता मिलेगी ।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल