1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 29 नवंबर को मंगल कर रहा है तुला में गोचर, 17 जनवरी तक आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

29 नवंबर को मंगल कर रहा है तुला में गोचर, 17 जनवरी तक आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 07:42 pm IST

29 नवंबर को पूरा दिन और अगली सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा और 17 जनवरी, 2018 की सुबह 05 बजकर 12 मिनट तक यहीं पर रहेगा। मंगल एक पुरुष ग्रह है और यह दिन के समय अधिक प्रभावशाली होता है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
मंगल का यह गोचर आपके पहले स्थान पर होगा। मंगल के इस गोचर से आपको राजनैतिक लाभ मिलेंगे। आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। सगे-संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। लोहा, लकड़ी, मशीनरी आदि के काम से जुड़े लोगों की अपनी मेहनत के बल पर आर्थिक उन्नति होगी। लेकिन ध्यान रहे अधिक लाभ के चक्कर में भलाई और सच का साथ न छोड़ें। साथ ही अपने काम के लिये दूसरों के भरोसे न बैठें।

किसी की जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल हो तो जातक मांगलिक कहलाता है । तुला राशि वालों को मंगल का यह गोचर 17 जनवरी तक के लिए  मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए।

मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिए

  • शुक्रवार के दिन कपूर या घी जमीन में दबायें।
  • चने की दाल या बेसन से बनी कोई चीज़ मंदिर में दान करें।

वृश्चिक राशि
आपके बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर होगा। आपको इस दौरान शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपको अच्छी नींद आयेगी और धन के प्रति कोई खास चिंता न होगी, लेकिन बिजनेस में चल रहे उतार-चढ़ाव और सन्तान के व्यवहार पर नजर जरूर बनाये रखें। आपका क्रोध और आजादी पसंद नजरिया इस दौरान आप पर भारी पड़ सकता है। अगर आपको सांस संबंधी परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

किसी की जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल हो तो जातक मांगलिक कहलाता है। वृश्चिक राशि वालों को मंगल का यह गोचर 17 जनवरी तक के लिए मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए।

मंगल के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए और टेम्पेरेरी मांगलिक दोष से बचने के लिए

  • सूर्यदेव को मीठे पानी का अर्घ्य दें।
  • 17 जनवरी तक सिर पर खाकी रंग की टोपी या पगड़ी पहनकर रखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल