1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के कपाट खुलने का बदला समय, जानिए किस समय कर सकेंगे दर्शन

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के कपाट खुलने का बदला समय, जानिए किस समय कर सकेंगे दर्शन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 08:09 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 08:09 pm IST

होली के बाद से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने का समय बदल गया है। 3 मार्च शनिवार से यह बदलाव किया गया है। जानिए क्या है दर्शन करने का सही समय...

Bake Bihari temple- India TV Hindi
Bake Bihari temple

धर्म डेस्क: होली के बाद से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने का समय बदल गया है। होली के बाद 3 मार्च शनिवार से यह बदलाव किया गया है। 3 मार्च को मंदिर के दर्शन सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे, जबकि रात को एक घंटे बाद मंदिर के पट बंद होंगे।  

यह है दर्शन का समय

मंदिर की व्यवस्था को देखते हुए चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया शनिवार 3 मार्च से बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक होगे। इसके बाद शाम को कपाट खुलेगे। जो कि शाम 5:30 से रात 9:30 बजे तक खुलेगे। शयनभोग आरती के बाद कपाट बंद कर दिए जाएगे। कपाट खुलने का यह समय दीवाली 2018 तक चलेगा।

वहीं जन्माष्टमी के दिन पूरी रात कपाट खुलेगे। बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी की रात को दो बजे मंगला आरती की जाती है।  

आपको बता दें कि होली का त्योहार सबसे ज्यादा यहीं पर मनाया जाता है। जो कि होली से कई दिन पहले शुरु हो जाता है। होली को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल