वास्तु शास्त्र में आज जानिए आइने के द्वारा आप किन-किन जगहों का वास्तु ठीक कर सकते हैं और कैसें। अगर आपके घर के बेसमेंट या नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्नानघर या शौचालय बना है तो आप वहां पूर्व दिशा की दीवार पर वर्गाकार आकृति का आईना लगाइए, इससे आपके घर का वास्तु दोष जल्द ही दूर हो जायेगा। अगर आपके घर का कोई हिस्सा असामान्य शेप का या अंधकारयुक्त हो तो वहां कटे या बढ़े हुए हिस्से में दर्पण, यानी आइना लगाकर ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं।
Related Stories
इसके अलावा यदि आपके घर के बाहर कोई बिजली का खंबा, ऊंची इमारत, अवांछित पेड़ या फिर धरती पर नुकीले उभार हैं तो आप घर के मुख्य दरवाजे पर उनकी तरफ पाक्वा मिरर लगाकर निदान कर सकते हैं। पाक्वा मिरर अष्टकोणीय लकड़ी के फ्रेम में होता है, जिस पर धागे से हुई कारीगरी भी मिलती है।
यह फ्रेम अधिकतर लाल, हरे, पीले और सुनहरे रंग का होता है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा आइने के द्वारा आप किन-किन जगहों का वास्तु ठीक कर सकते हैं। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु जरुर ठीक करेंगे।
अन्य संबंधित खबरों के लिए करें क्लिक
Vastu Tips: किचन में लगाएं बड़े आकार का आईना, मिलेंगे कई लाभ
Vastu Tips: जानिए, किस दिन नहीं चढ़ाना चाहिए तुलसी के पौधे में जल?