1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 02:51 pm IST,  Updated : May 30, 2018 02:51 pm IST

यहां संयोग की बात ये है कि आज गुरुवार का दिन है। अतः आज गुरुवार के दिन मूल नक्षत्र में केतु से संबंधित उपाय करने के लिये यह बड़ा ही अच्छा समय है। तो आज के दिन विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

mool nakshatra on 31 may 2018 thursady
mool nakshatra on 31 may 2018 thursady

तुला राशि
अगर आपके जीवन में मीठास की जगह खटास ने ले ली है, तो जीवन में खटास को दूर करने के लिये और रिश्तों में मजबूती लाने के लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर श्री गणेश के मन्दिर में जाकर चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन से खटास दूर होगी और रिश्तों में मजबूती आयेगी।

वृश्चिक राशि
अगर आप आज के दिन शहर से बाहर कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपनी यात्रा सफल बनाने के लिये, आज के दिन यात्रा के दौरान अपने पास एक पीले रंग का नींबू रखें। जब आप अपनी यात्रा से घर वापस आ जायें, तो उस नींबू को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिये बाहर यात्रा पर जा रहे हैं, उस काम में आपको सफलता जरूर मिलेगी। वैसे आपको बता दूं कि आज के दिन उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में यात्रा करना आपके लिये अधिक फायदेमंद होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल