1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 02:51 pm IST,  Updated : May 30, 2018 02:51 pm IST

यहां संयोग की बात ये है कि आज गुरुवार का दिन है। अतः आज गुरुवार के दिन मूल नक्षत्र में केतु से संबंधित उपाय करने के लिये यह बड़ा ही अच्छा समय है। तो आज के दिन विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

mool nakshatra on 31 may 2018 thursady
mool nakshatra on 31 may 2018 thursady

कुंभ राशि
अगर आपकी संतान आपकी कोई बात नहीं मानती और वो हर काम में अपनी मनमानी चलाते हैं, तो अपनी संतान को अपने फेवर में करने के लिये और संतान से संबंधित अन्य शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर कम्बल का दान करें। अगर कम्बल काले और सफेद रंग का हो तो और भी अच्छा है। ये उपाय करने के लिये उचित समय दोपहर 12:30 से 02:02 के बीच होगा। आज के दिन मन्दिर या धर्मस्थल पर कम्बल दान करने से आपकी संतान आपके फेवर में होगी और आपकी हर बात मानने लगेगी।

मीन राशि
अगर आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद आपको भगवान श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही श्री गणेश के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है-
‘गं गणपतये नमः’
आज के दिन आपको इस मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जाप करना चाहिए और मंत्र जाप के बाद भगवान को दुर्वा की गांठ अर्पित करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल