1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2018 02:51 pm IST,  Updated : May 30, 2018 02:51 pm IST

यहां संयोग की बात ये है कि आज गुरुवार का दिन है। अतः आज गुरुवार के दिन मूल नक्षत्र में केतु से संबंधित उपाय करने के लिये यह बड़ा ही अच्छा समय है। तो आज के दिन विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

mool nakshatra on 31 may 2018 thursady
mool nakshatra on 31 may 2018 thursady

धनु राशि
अगर आप अपने कार्यों में परिवार का सहयोग पाना चाहते हैं, तो अपने परिवार का सहयोग पाने के लिये आज के दिन आपको केतु के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। केतु का मंत्र इस प्रकार है-
‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:।
आज के दिन केतु के इस मंत्र का 11 बार जाप करने से आपको अपने कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने कार्यों को और भी बेहतर तरीके से कर पायेंगे और आपको उसमें सफलता भी प्राप्त होगी। साथ ही आपको बता दूं कि ये उपाय करने के लिये उचित समय शाम को 5 बजे से 05:24 के बीच होगा। तो आप इस समय के बीच मंत्र जाप शुरू
कर सकते हैं।

मकर राशि
अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आज के दिन घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मन्दिर में दान कर दें। मन्दिर में दान करने के लिये सबसे सही समय सुबह 10 बजे से 10:24 के बीच होगा। आज के दिन ऐसा करने से नौकरी से संबंधित जो भी परेशानी आपको झेलनी पड़ रही है, उससे आपको जल्द ही मुक्ति मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल