1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 9th Day Of Navratri: नवरात्र के नौवें दिन होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा, मनोकामना करती हैं पूरी

9th Day Of Navratri: नवरात्र के नौवें दिन होती है मां सिद्धिदात्री की पूजा, मनोकामना करती हैं पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 06, 2019 04:46 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 06:03 am IST

मान्यता है कि इस दिन देवी की विधि-विधान से पूजा करने पर कृपा बरसती है। सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।

kalratri- India TV Hindi
kalratri

9th Day Of Navratri: नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधि-विधान है। इस दिन को नवमी तिथि भी कहा जाता है। देवी का यह स्वरूप सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाला है।

ऐसा है मां सिद्धिदात्री का स्वरूप

मां सिद्धिदात्री की चार भुजाएं हैं, जिसमें एक में चक्र, दूसरे में गदा, तीसरे में कमल का पूल और चौथे में शंख है। सिद्धिदात्री कमल के पुष्प पर विराजमान हैं और इनका वाहन सिंह भी है। मान्यता है कि देवी के इस स्वरूप की साधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

Vastu Tips: नवरात्र में मां दुर्गा के पास लगाएं लाल रंग का 'स्वास्तिक', घर में आएगी उन्नति

ये है पूजन विधि

मां सिद्धिदात्री का चित्र या प्रतिमा स्थापित कर फल, फूल अर्पित करना चाहिए। सबसे पहले कलश की पूजा करें। फिर सभी देवी-देवताओं का ध्यान करें। 

सिद्धगन्‍धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि,

सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।

इस मंत्र का जाप करने के बाद 9 कन्याओं को घर में भोग लगाएं।

7 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वाले को मिल सकते हैं रोजगार के अवसर, जानिए बाकी राशियों का हाल

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार नवमी सोमवार के दिन पड़ रही है। सुबह 10:24 बजे पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू होकर दोपहर में 12 बजकर 38 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

नवरात्र का अंतिम दिन यानि नवमी को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी की मन से पूजा करने पर कृपा बरसती है। सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है।

Also Read:

Navratri 2019: नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य द्वार पर लगाएं तोरण, बुरी शक्तियां रहेगी कोसों दूर

Navratri 2019: जानें किस दिन कन्या पूजन करना होगा शुभ, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल