1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. स्वाती नक्षत्र में निर्जला एकादशी, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

स्वाती नक्षत्र में निर्जला एकादशी, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2018 02:01 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 02:19 pm IST

आज स्वाती नक्षत्र और शिव योग में निर्जला एकादशी के दिन श्री विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को कौन-से विशेष फल प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें राशिनुसार उपाय..

nirjala ekadashi 2018
nirjala ekadashi 2018

सिंह राशि
अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है, जिसे आप जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन एक चन्दन की खूशबू वाली धूपबत्ती का पैकेट लीजिये। अब उस पैकेट में से एक धूपबत्ती निकालकर भगवान विष्णु के मन्दिर में जलाएं और बाकी बचे पैकेट को वहीं मन्दिर में छोड़ आयें। आज के दिन ये उपाय करने से आपकी जो भी इच्छा होगी, वह जरूर पूरी होगी।

कन्या राशि
अपने जीवन में उन्नति पाने के लिए आज के दिन अपने स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल और कुछ सफेद तिल के दाने मिलाएं और उस पानी से स्नान करें। इसके बाद कोई साफ-सुथरा पीले रंग का कपड़ा पहनें। अगर आपके पास पीले रंग का कपड़ा ना हो तो कोई पीले रंग का रूमाल या अन्य कोई पीले रंग का छोटा-सा कपड़ा लेकर आज पूरा दिन अपने पास रखें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने जीवन में उन्नति मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल