1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. स्वाती नक्षत्र में निर्जला एकादशी, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

स्वाती नक्षत्र में निर्जला एकादशी, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2018 02:01 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 02:19 pm IST

आज स्वाती नक्षत्र और शिव योग में निर्जला एकादशी के दिन श्री विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को कौन-से विशेष फल प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें राशिनुसार उपाय..

nirjala ekadashi 2018
nirjala ekadashi 2018

तुला राशि
अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है और आप उसके चलते थोड़े परेशान रहते हैं, तो आज के दिन थोड़ा-सा केसर लेकर, पहले भगवान श्री विष्णु को तिलक लगाएं, फिर ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ बोलते हुए अपने बच्चे को केसर का तिलक लगाएं। आज के दिन ये उपाय करने से आपके बच्चे का मन पढ़ाई में धीरे-धीरे लगने लगेगा और आपकी परेशानी भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

वृश्चिक राशि
अपने करियर की बेहतरी के लिए और अपने आपको एक ऊंचे मुकाम तक पहुँचाने के लिए आज के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं और श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के आगे बैठकर श्री हरि, श्री हरि का नाम 108 बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके करियर की बेहतरी सुनिश्चित होगी और आप एक ऊँचे मुकाम तक पहुंचेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल