1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. स्वाती नक्षत्र में निर्जला एकादशी, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

स्वाती नक्षत्र में निर्जला एकादशी, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2018 02:01 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 02:19 pm IST

आज स्वाती नक्षत्र और शिव योग में निर्जला एकादशी के दिन श्री विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को कौन-से विशेष फल प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें राशिनुसार उपाय..

nirjala ekadashi 2018
nirjala ekadashi 2018

कुंभ राशि
अगर आप अपने से ज्यादा दूसरे व्यक्ति पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं और उनके बहकावे में आकर अपना ही काम बिगड़ लेते हैं, तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए आज के दिन तुलसी के पौधे में जल डालें और दोनों हाथों को जोड़कर भगवान का ध्यान करते हुए आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आप दूसरों के बहकावे में आने से बचेंगे।

मीन राशि
अगर लवमेट के साथ अपने प्यार के रिश्ते को आप शादी में बदलना चाहते हैं, तो आज के दिन दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर रख दें। फिर पूजा समाप्त होने के बाद भगवान विष्णु के चरणों का आशीर्वाद लेकर शंख में रखे गंगाजल को प्रसाद के रूप में स्वयं ग्रहण कर लें और संभव हो तो अपने पार्टनर को भी थोड़ा-सा गंगाजल प्रसाद के रूप में दें। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने प्यार के रिश्ते को शादी में बदलने में कामयाब होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल