1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. स्वाती नक्षत्र में निर्जला एकादशी, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

स्वाती नक्षत्र में निर्जला एकादशी, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2018 02:01 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 02:19 pm IST

आज स्वाती नक्षत्र और शिव योग में निर्जला एकादशी के दिन श्री विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को कौन-से विशेष फल प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें राशिनुसार उपाय..

nirjala ekadashi 2018
nirjala ekadashi 2018

धनु राशि
अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी ब्राह्मण को आदर सहित घर पर आमंत्रित करें और उन्हें अच्छे से भोजन कराएं। साथ ही अपनी इच्छानुसार कुछ दक्षिणा भी दें। अगर ब्राहमण भोजन के लिए स्वयं घर पर न आ सके, तो एक थाली में भोजन निकालकर, अगर वो स्वीकार कर लें तो, उनके घर दे आएं और वहीँ पर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें  कुछ दक्षिणा भी दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि
अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली और मधुरता लाने के लिए आज के दिन सुबह के समय स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करें। उसके बाद केले के वृक्ष की जड़ में पानी डालें और अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए कुछ देर शांत मन से केले के वृक्ष में भगवान का ध्यान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली और मधुरता आएगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल