1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 10:11 am IST,  Updated : Jan 10, 2020 10:58 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी।

 

मिथुन राशि 
अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं तो अपनी अच्छी सेहत के लिये आज के दिन आपको प्रसाद के लिये थोड़ा-सा आटा लेना चाहिए और उसे कढ़ाई में डालकर घी में भूनना चाहिए। साथ ही उसमें थोड़ी-सी शक्कर भी डालनी चाहिए। इस प्रकार आपका प्रसाद तैयार हो जायेगा। अब आप उस तैयार प्रसाद में कुछ केले के टुकड़े डालिये और उसका भगवान को भोग लगाइए। भोग लगाने के बाद बाकी बचे हुए प्रसाद को अपने परिवार के सदस्यों में और बाहर छोटे बच्चों में बांट दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है ।

कर्क राशि 
अगर आप अपने साथ हमेशा परिवार का सहयोग बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए और सत्यनारायण भगवान का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद तुलसी की जड़ के पास से थोड़ी-सी गिली मिट्टी लेकर, उससे परिवार के सब सदस्यों को तिलक लगाएं और साथ ही स्वयं भी माथे पर तिलक लगाएं । आज के दिन ऐसा करने से परिवार का सहयोग आपके साथ हमेशा बना रहेगा ।  वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है । 

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल