1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 10:11 am IST,  Updated : Jan 10, 2020 10:58 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी।

धनु राशि 
अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार बरकरार रखना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद सत्यनारायण भगवान को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी को लाल चुनरी चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ आपका प्यार बरकरार रहेगा। वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

 मकर राशि 
अपने कार्यों की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आप सत्यनारायण भगवान को चन्दन की खुशबू अर्पित करें। साथ ही भगवान को किसी पीले रंग की मीठाई का भोग लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल