1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 10:11 am IST,  Updated : Jan 10, 2020 10:58 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी।

सिंह राशि 
अगर आपका कोई ऐसा काम है, जिसे आप जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं तो उसे पूरा करने के लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में जाना चाहिए और भगवान को कटे हुए गोले के टुकड़े और मिश्री का प्रसाद अर्पित करना चाहिए। साथ ही अपने काम के जल्द से जल्द पूरा होने की प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका जो भी काम है, वो जल्द ही पूरा हो जायेगा। वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है ।

कन्या राशि 
अगर बिजनेस को लेकर आपका पार्टनर आपकी कोई बात नहीं मान रहा है, सिर्फ अपने डिसीजन आप पर थोप रहा है तो ऐसी सिचुऐशन को ठीक करने के लिये आज के दिन आपको नारायण के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।‘आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपका बिजनेस पार्टनर आपकी बात को अच्छे से सुनेगा, समझेगा और साथ ही मानने भी लगेगा। वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल