1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 10:11 am IST,  Updated : Jan 10, 2020 10:58 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी।

तुला राशि
अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद थोड़ी-सी रोली लेनी चाहिए और उसमें दो-चार बूंद घी डालना चाहिए। अब घी और रोली को अच्छे से मिला लीजिये। इसके बाद इस रोली से अपने घर के मन्दिर के बायीं और दायीं दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी। वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है । 

वृश्चिक राशि 
अगर भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं तो उनके साथ रिश्तों में मीठास घोलने के लिये आज के दिन आपको दूध, चावल की खीर बनानी चाहिए और उसमें एक-दो तुलसी की पत्ती डालनी चाहिए। यहां ध्यान रखियेगा कि तुलसी की पत्ती को साबुत ही खीर में डालना है न कि तोड़कर। अब इस खीर का सत्यनारायण भगवान को भोग लगाएं और भोग लगाने के 10 मिनट बाद उस खीर को प्रसाद के रूप में अपने भाई-बहनों को खिला दें और थोड़ा प्रसाद खुद भी खा लें । आज केदिन ऐसा करने से भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध ठीक होंगे और रिश्तों में मीठास घुलेगी। वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल