1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 10:11 am IST,  Updated : Jan 10, 2020 10:58 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी।

 

कुंभ राशि 
अगर आप अपने घर-परिवार को, अपने आस-पास इम्पोर्टेन्ट लोगों को हमेशा खुश देखना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर सत्यनारायण भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करें । पूजा के बाद हाथ में पीले फूलों की पुष्पांजलि लेकर भगवान को अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार और आपके आस-पास के इम्पोर्टेन्ट लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है । 

मीन राशि 
अगर आप ऑफिस में अपने कलीग्स की बैक बाइटिंग से परेशान हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिये आज के दिन चावलों को पकाकर उसमें थोड़ा-सा खाने वाला पीला रंग और थोड़ी-सी शक्कर मिलाइए। अब उसके तीन हिस्से कीजिये। एक हिस्सा गाय को खिला दीजिये। एक हिस्सा मन्दिर में दे आयें और एक हिस्सा स्वयं खा लीजिये। आज के दिन ये उपाय करने से ऑफिस में कलीग्स की बैक बाइटिंग से आपको छुटकारा जरूर मिलेगा। वैसे तो ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल