1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुक्रवार एक ही दिन, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुक्रवार एक ही दिन, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 02:01 pm IST

आज शुक्रवार के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पड़ना आपके लिये सोने पे सुहागा साबित होगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ।

Purvashada nakshatra on 29 june 2018 friday
Purvashada nakshatra on 29 june 2018 friday

तुला राशि
अगर आप अपनी तिजोरियों को धन से खूब भर देना चाहते हैं तो आज के दिन आपको देवी लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
आज के दिन आपको इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। लेकिन अगर आपको इस मंत्र को बोलने में कठिनाई आये तो आप केवल “श्रीं ह्रीं श्रीं’ मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। क्योंकि लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र तो ‘श्रीं’ ही है।  आज के दिन देवी लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से आपकी तिजोरियों में धन ही धन भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको श्रीलक्ष्मीस्तव में दी गई इन पंक्तियों का जाप करना चाहिए।
वे पंक्तियां इस प्रकार हैं-
नमस्ते अस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते ।
शंख चक्र गदा हस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ॥

आज के दिन इन पंक्तियों का 5 बार जाप करने से आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी ही बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल