1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुक्रवार एक ही दिन, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुक्रवार एक ही दिन, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 02:01 pm IST

आज शुक्रवार के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पड़ना आपके लिये सोने पे सुहागा साबित होगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ।

Purvashada nakshatra on 29 june 2018 friday
Purvashada nakshatra on 29 june 2018 friday

सिंह राशि
अगर आप जीवन में खूब नाम कमाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको दो सुगंधित इत्र की शीशी लेनी चाहिए और उनमें से एक शीशी देवी लक्ष्मी के मन्दिर में अर्पित करनी चाहिए और दूसरी शीशी को देवी मां के चरणों में लगाकर वापस अपने घर ले आनाचाहिए और रोज़ उसे अपने इस्तेमाल में लेना चाहिए। ये उपाय करने से जीवन में आप खूब नाम कमायेंगे और आपकी हर जगह पहचान बनेगी।

कन्या राशि
अगर आप अपने शत्रुओं को अपनी जिंदगी से दूर करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको श्रीलक्ष्मीस्तव का पाठ करना चाहिए। कहते हैं जो व्यक्ति आज के दिन दिन में तीन बार श्रीलक्ष्मीस्तव का पाठ करता है, उसके शत्रुओं का नाश हो जाता है। वहीं जो व्यक्ति भक्ति युक्त होकर जिंदगी भर इसका पाठ करता है, उसे सारी सिद्धियां और राज्य वैभव की प्राप्ति होती है। अतः आज के दिन आपको श्रीलक्ष्मीस्तव का पाठ जरूर करना चाहिए। यह आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जायेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल