धर्म डेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है, जो कि आज दोपहर बाद 03:21 तक रहेगा। अगर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुक्रवार के दिन पड़ जाये तो बड़ा ही शुभ संयोग होता है, क्योंकि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं और शुक्राचार्य का संबंध शुक्रवार से है। अतः आज शुक्रवार के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पड़ना आपके लिये सोने पे सुहागा साबित होगा।
Related Stories
शुक्र के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन देवी लक्ष्मी की उपासना बड़ी ही फलदायी है। तो आज के दिन विभिन्न राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, अपने विशेष काम में सिद्धि पाने के लिये, अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी के लिये, अपने दुश्मनों से और अपनी हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा पाने के लिये, अपनी तिजोरियों को धन से भरने के लिये, शत्रुओं को अपनी जिंदगी से दूर करने के लिये, अपने अन्दर दूसरों से जीतने की शक्ति हासिल करने के लिये, भलाई के कार्यों में दूसरों का सहयोग पाने के लिये और अपने कार्यों की सफलता सुनिश्चित करने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।
मेष राशि
अगर आप किसी विशेष काम में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं या अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको श्रीलक्ष्मीस्तव में दी इन
पंक्तियों का जाप करना चाहिए। वो पंक्तियां इस प्रकार हैं-
सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि भुक्ति मुक्ति प्रदायिनि।
मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते॥
आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने विशेष काम में सिद्धि प्राप्त होगी और आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
वृष राशि
अगर आप अपने दुश्मनों से और अपनी हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको देवी लक्ष्मी की इन पंक्तियों का जाप करना चाहिए। वो
पंक्तियां हैं-
सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्व दुष्ट भयङ्करि ।
सर्व दुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ॥
आज के दिन इन पंक्तियों का 2 बार जाप करने से आपको अपने दुश्मनों के अलावा भी अन्य प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में