1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुक्रवार एक ही दिन, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुक्रवार एक ही दिन, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 02:01 pm IST

आज शुक्रवार के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पड़ना आपके लिये सोने पे सुहागा साबित होगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ।

Purvashada nakshatra on 29 june 2018 friday
Purvashada nakshatra on 29 june 2018 friday

मिथुन राशि
अगर आपके जीवनसाथी के बिजनेस में पैसों से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी चल रही है और बिजनेस आगे नहीं बढ़ पा रहा है तो आज के दिन आको देवी लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और उनकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा के सम देवी मां के सामने दो पीले रंग की कौड़ियां भी रखें। जब पूजा समाप्त हो जाये तो उन कौड़ियों को वहां से उठाकर एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर अपने ऑफिस की तिजोरी या कैश बॉक्स में रख दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी के बिजनेस में पैसों से संबंधित परेशानी का हल जल्द ही निकलेगा।

कर्क राशि
अगर आप किसी पापकर्म के बोध से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको श्रीलक्ष्मीस्तव में दी इन पंक्तियों का जाप करना चाहिए। वो पंक्तियां हैं-नमस्ते गरुडारूढे कोलासुर भयङ्करि। सर्व पापहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते॥
आज के दिन इन पंक्तियों का जाप करने से आपको अपने पापकर्म के बोध से छुटकारा मिलेगा और आप चैन से अपनी जिन्दगी जी पायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल