1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनिवार को बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 04, 2018 02:13 pm IST,  Updated : May 04, 2018 02:14 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन पार करके देर रात 01:33 तक रहेगा। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में कुछ खास उपाय करने करने से आपको अबूझ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से करें उपाय।

Purvashada Nakshatra on 5 may saturday
Purvashada Nakshatra on 5 may saturday

मिथुन राशि
अगर आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और वो जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, तो अपने जीवनसाथी के अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज के दिन एक कटोरी में जौ को पीसकर बनाया गया सत्तु लेकर, उस पर अपने जीवनसाथी के हाथों का स्पर्श कराकर मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहने लगेगा।

कर्क राशि
अगर आप अपनी बिजनेस संबंधी किसी डील को लेकर परेशान हैं और उसकी वजह से आप किसी अन्य काम में अपना मन नहीं लगा पा रहे हैं, तो आज के दिन गाय का घी लेकर देवी लक्ष्मी के मन्दिर में दान करें और दोनों हाथों से माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी बिजनेस संबंधी डील में चल रही परेशानी का हल निकलेगा और आप अपना काम बेहतर ढंग से कर पायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल