1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनिवार को बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 04, 2018 02:13 pm IST,  Updated : May 04, 2018 02:14 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन पार करके देर रात 01:33 तक रहेगा। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में कुछ खास उपाय करने करने से आपको अबूझ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से करें उपाय।

Purvashada Nakshatra on 5 may saturday
Purvashada Nakshatra on 5 may saturday

तुला राशि
अगर आपको लगता है कि आपके दाम्पत्य जीवन को किसी की बुरी नजर लग गई है और अब आपके जीवन में पहले जैसा प्यार नहीं रहा, तो नजर दोष से बचाव के लिये आज के दिन एक मिट्टी के दिये में दो कपूर की टिकिया लेकर जलाएं और उससे पूरे घर में धूप दिखाएं। धूप दिखाने के बाद उस जलते हुए दिये को अपने घर के बाहर रख आयें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों को लगी बुरी नजर हटेगी और आप दोनों के बीच फिर से प्यार बहाल होगा।।.

वृश्चिक राशि
अगर आपके जीवन में परेशानियां का अम्बार लग गया है और आप उनसे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो ऐसे में परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन से शुरू करके अगले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तक प्रतिदिन एक नीले रंग का फूल लेकर घर के बाहर किसी गंदे नाले में बहा दें। आपको यहां बता दूं कि अगला पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 1 जून को पड़ रहा है और यह उस दिन सुबह 05:52 पर शुरू होकर अगले दिन 2 जून को सुबह 08:51 पर समाप्त होगा। इस तरह ये उपाय करने से आपके जीवन की सारी परेशानियों का अंत होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल