1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनिवार को बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 04, 2018 02:13 pm IST,  Updated : May 04, 2018 02:14 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन पार करके देर रात 01:33 तक रहेगा। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में कुछ खास उपाय करने करने से आपको अबूझ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से करें उपाय।

Purvashada Nakshatra on 5 may saturday
Purvashada Nakshatra on 5 may saturday

सिंह राशि
अपने दाम्पत्य संबंधों की मजबूती को बरकरार रखने के लिये आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ किसी साफ पानी के स्त्रोत, किसी नदी, तालाब या पोखर के पास जाएं और वहां जाकर, उस स्त्रोत के जल को दोनों हाथों में लेकर, वरूण देव का ध्यान करते हुए और अपने रिश्ते की मजबूती के लिये भगवान से प्रार्थना करते हुए, जल को धीरे-धीरे करके वापस उसी पानी के स्त्रोत में डाल दें। लेकिन अगर आपका जीवनसाथी किसी काम में व्यस्त है या आपसे कहीं दूर है, तो आप स्वयं ही साफ पानी के किसी स्त्रोत के पास जाकर अपने और अपने जीवनसाथी के निमित्त यह उपाय कर लें। और अगर आप किसी ऐसी जगह पर न जा पायें, तो घर पर ही नल का साफ पानी लेकर, उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके, वरूण देव का ध्यान करते हुए ये उपाय कर लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों की मजबूती हमेशा बरकरार रहेगी।

कन्या राशि
अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन अपने घर के मन्दिर में माता लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाएं और उनसे हाथ जोड़कर अपने घर की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना करें। साथ ही देवी मां को पुष्पांजलि भी अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि में इज़ाफा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल