1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनिवार को बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 04, 2018 02:13 pm IST,  Updated : May 04, 2018 02:14 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन पार करके देर रात 01:33 तक रहेगा। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में कुछ खास उपाय करने करने से आपको अबूझ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से करें उपाय।

Purvashada Nakshatra on 5 may saturday
Purvashada Nakshatra on 5 may saturday

कुंभ राशि
अगर आप अपने करियर को एक बेहतर दिशा देना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन एक नया मिट्टी का बर्तन लेकर, उसमें पानी भरकर किसी मन्दिर में या किसी सुपात्र ब्राह्मण के घर दान कर दें। आज के दिन ये उपाय करने से आप अपने करियर को एक बेहतर दिशा देने में सफल होंगे।

मीन राशि
अगर आपके घर में काफी दिनों से लक्ष्मी का आगमन नहीं हो रहा है और आपको आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ रहा है, तो आज के दिन माता महालक्ष्मी की आराधना करें और उनके इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः"  लेकिन अगर आपको इस मंत्र को बोलने में किसी प्रकार की कठिनाई हो, तो आप आज के दिन केवल "श्रीं ह्रीं श्रीं' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। क्योंकि लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र तो "श्रीं" ही है। अतः आज के दिन माता महालक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से आपके घर में लक्ष्मी का आगमन होगा और आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल