1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सफला एकादशी 2017: 13 दिसंबर को ऐसे करें राशि के अनुसार ये उपाय, होगी हर इच्छा पूरी

सफला एकादशी 2017: 13 दिसंबर को ऐसे करें राशि के अनुसार ये उपाय, होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 12, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 09:30 pm IST

आज के दिन भगवान विष्णु के निमित्त विभिन्न राशि वाले क्या उपाय करें कि उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जायें और उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो।

सफला एकादशी- India TV Hindi
सफला एकादशी

धर्म डेस्क: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं। यह एकादशी सबका कल्याण करने वाली है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही इस दिन जो भी काम शुरू किया जाये, वह अवश्य सफल होता है। यह व्रत रखने से मन की शुद्धि होने के साथ नये तथा अच्छे विचारों का समावेश होता है। आज के दिन भगवान विष्णु के निमित्त विभिन्न राशि वाले क्या उपाय करें कि उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जायें और उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो।

मेष राशि

आपके घर में कभी पैसों की तंगी न हो और आपके घर के भंडार हमेशा भरे रहें, इसके लिये आज के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे में गाय के घी का दीपक जलायें और 43 दिन तक नियमित रूप से यह प्रक्रिया जारी रखें।

वृष राशि
अपने वैवाहिक जीवन का सुख बढ़ाने के लिए पीले रंग की धातु के लोटे में गंगाजल डालकर, उसमें थोड़ी - सी पिसी हुई हल्दी मिलायें और उसमें एक सिक्का डाल कर अपने ऊपर से सात बार उतार कर बहते पानी में फेंक दें। विवाहित जीवन सुखी रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल