1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से मिलेगा हर समस्या से निजात

बुधवार को बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से मिलेगा हर समस्या से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 02:32 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी के दिन शतभिषा नक्षत्र के दौरान विभिन्न उपायों को अपनी राशि अनुसार उचित तरीके से करके लाभ उठा सकते हैं। जानइए इन उपायों के बारें में..

Shatabhisha nakshatra
Shatabhisha nakshatra

मिथुन राशि
अगर आप नौकरी में अपना मनचाहा प्रमोशन कराना चाहते हैं या किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आज के दिन बाजार से सिंघाड़े का आटा लेकर आएं और घर लाकर उसकी रोटियां बनाएं। जब रोटियां बन जाये तो उन पर दो मूली रखकर मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दान कर दें। अगर आप स्वयं रोटियां न बना सके, तो घर में किसी और से बनवा लें, लेकिन मन्दिर या धर्मस्थल पर देने के लिये आपको स्वयं जाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से नौकरी में आपको मनचाहा प्रमोशन मिलेगा, साथ ही अगर आप किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी वो तलाश भी जल्द ही पूरी होगी।

कर्क राशि

अगर आप किसी मुसीबत में फंसे हुए हैं और आपको उससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है तो आज के दिन आटे का एक चौमुखा दिया बनाएं और उसमें सरसों का तेल भरिये। अब उसमें एक पड़ी हुई बत्ती लगाएं और अपने घर के आंगन में उस दीपक को जलाइए। साथ ही वहीं पर आसन बिछाकर बैठ जायें और राहु के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-  'ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:।' आज के दिन राहु के इस मंत्र का 11 बार जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से आपको जल्द ही मुसीबतों से बाहर निकलने का रास्ता सूझेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल