1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से मिलेगा हर समस्या से निजात

बुधवार को बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से मिलेगा हर समस्या से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 02:32 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी के दिन शतभिषा नक्षत्र के दौरान विभिन्न उपायों को अपनी राशि अनुसार उचित तरीके से करके लाभ उठा सकते हैं। जानइए इन उपायों के बारें में..

Shatabhisha nakshatra
Shatabhisha nakshatra

तुला राशि
अपने दाम्पत्य संबंधों में मधुरता भरना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन  संभव हो तो कहीं से हाथी के पैर के नीचे की मिट्टी या यूं कहें कि जिस स्थान पर हाथी चला हो, उस स्थान की थोड़ी-सी मिट्टी लाकर घर में रखें। लेकिन अगर आपके लिये ऐसा करना संभव न हो तो आज के दिन बाजार से मिट्टी या किसी धातु से बनी हाथी की मूर्ति खरीद कर लाएं और उसे अपने बेडरूम में किसी टेबल आदि पर या किसी शोकेस में रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता भरी रहेगी।

वृश्चिक राशि
अगर आप विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं या फिर अपने ही देश में रहकर किसी विदेशी कम्पनी के लिये पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो आज के दिन शतभिषा नक्षत्र में एक चन्दन की गोली लें और उस गोली को मन्दिर में स्थापित करें। अब उस चन्दन की गोली की विधि-पूर्वक पूजा करें। इसके बाद आपको राहु स्तुति का पाठ करना है। राहु स्तुति इस प्रकार है-
अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्य विमर्दनम् ।
सिहिंका गर्भ सम्भूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम।।

इस प्रकार राहु स्तुति का पाठ करने के बाद उस चन्दन की गोली को वहां से उठा लें और एक सफेद रंग के धागे में पिरोकर अपने गले में पहन लें। आज के दिन ये उपाय करने से आपको विदेश में जाकर या घर बैठे किसी विदेशी कम्पनी के लिये पॉर्ट टाइम जॉब करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल