1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से मिलेगा हर समस्या से निजात

बुधवार को बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से मिलेगा हर समस्या से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 02:32 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी के दिन शतभिषा नक्षत्र के दौरान विभिन्न उपायों को अपनी राशि अनुसार उचित तरीके से करके लाभ उठा सकते हैं। जानइए इन उपायों के बारें में..

Shatabhisha nakshatra
Shatabhisha nakshatra

कुंभ राशि
अगर आप करियर में अपनी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होते देखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको कदंब के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। उसके आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। लेकिन अगर आपको कदंब का पेड़ कहीं आस-पास न मिले तो हम फिलहाल टी.वी स्क्रीन पर आपको जो कदंब के पेड़ की फोटो दिखा रहे हैं, उसी को देखते हुए प्रणाम कर लें। इससे आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। साथ ही आज के दिन अगर आप किसी खाली वृत्त या किसी गोलाकार आकृति का दर्शन करेंगे तो दिन बहुत ही अच्छा बितेगा।

मीन राशि
अगर आपको बिजनेस में उचित मुनाफा नहीं मिल पा रहा है तो बिजनेस में मुनाफा कमाने के लिये आज के दिन अपना भार कराएं और उसका दसवां हिस्सा निकालें। मान लीजिये आपका वजन 50 किलो है तो उसका दस परसेन्ट हुआ 5 किलो। इस प्रकार वजन का दसवां हिस्सा निकालने के बाद उस हिस्से के बराबर कच्चा कोयला लें और आज के दिन उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपको बिजनेस में उचित मुनाफा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल