1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से मिलेगा हर समस्या से निजात

बुधवार को बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से मिलेगा हर समस्या से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 02:32 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी के दिन शतभिषा नक्षत्र के दौरान विभिन्न उपायों को अपनी राशि अनुसार उचित तरीके से करके लाभ उठा सकते हैं। जानइए इन उपायों के बारें में..

Shatabhisha nakshatra - India TV Hindi
Shatabhisha nakshatra

धर्म डेस्क: आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से शतभिषा 24वां नक्षत्र है। इसका अर्थ होता है- सौ चिकित्सक। इसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त या गोलाकार आकृति को माना जाता है। इसके अलावा शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि कुंभ है। साथ ही कदंब के पेड़ से शतभिषा नक्षत्र का संबंध बताया गया है।

जिन लोगों का जन्म शतभिषा नक्षत्र मे हुआ हो या जिनका नाम ‘ग’ और ‘स’ अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों को आज के दिन कदंब के पेड़ की उपासना करनी चाहिए। साथ ही कदंब के पेड़, उसकी लकड़ी या उससे जुड़ी किसी भी अन्य चीज़ को आज के दिन नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी के दिन शतभिषा नक्षत्र के दौरान विभिन्न उपायों को अपनी राशि अनुसार उचित तरीके से करके लाभ उठा सकते हैं। एक छोटा-सा उपाय करके अपने परिवार की खोई हुई खुशियों को फिर से वापस ला सकते हैं, कैसे अपने वर्तमान हेल्थ स्टेटस को बेहतर कर सकते हैं, कैसे नौकरी में मनचाहा प्रमोशन पा सकते हैं, कैसे अपनी आर्थिक स्थिति से संबंधित परेशानियों का हल निकाल सकते हैं, कैसे दाम्पत्य संबंधों में मधुरता भर सकते हैं, कैसे विदेश में जाकर या घर बैठे किसी विदेशी कम्पनी के लिये पॉर्ट टाइम जॉब करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं, कैसे अपने आस-पास बढ़ती शत्रुओं की गिनती को कम कर सकते हैं, कैसे अपने बच्चों के कार्यों की सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं और कैसे बिजनेस में उचित मुनाफा कमा सकते हैं।

मेष राशि

अगर आपके परिवार की खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को फिर से अपने परिवार के लोगों की जिन्दगी में बिखेरने के लिये आज के दिन एक सफेद चन्दन को घिसकर उसका पेस्ट बनाएं और उस चन्दन के पेस्ट से परिवार के सब लोगों के माथे पर चन्दन का टीका लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की गुम होती खुशियां एक बार फिर से सबकी जिन्दगी में बिखर जायेगी और आगे भी सब अच्छा ही अच्छा होगा।  

वृष राशि
अगर आप अपने वर्तमान हेल्थ स्टेटस को बेहतर करना चाहते हैं या आपको पेट आदि से संबंधित कोई परेशानी है तो उससे छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको  अपने भार के बराबर जौ या गेहूं तुलवाना चाहिए। अब उसमें से थोड़े सा जौ या गेहूं अलग निकालने चाहिए और उन्हें बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। बाकी बचे जौ या गेहूं को किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कर दें। इसके अलावा आज के दिन आपको घर की रसोई में या घर में जहां पर भी खाना बनता है, वहां बैठकर भोजन करना चाहिए। आज के दिन ये उपाय करने से आपका वर्तमान हेल्थ स्टेटस बेहतर होगा और आपको पेट संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल