1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: बन रहे है 2 धन योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है अचानक बेशुमार दौलत

बुधवार: बन रहे है 2 धन योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है अचानक बेशुमार दौलत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2017 07:36 am IST,  Updated : Oct 11, 2017 07:36 am IST

आज बुधवार होने के साथ-साथ 2 धन योग बन रहे है। रवि और सवार्थसिद्ध नाम के ये योग कुछ राशियों को धनलाभ करा सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। जिसका साकारात्मक परिणाम आज आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगें। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी । जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा। गाय को रोटी खिलाए सुख शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी । आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगें । किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगें। आज आपके मन में कुछ नकारात्मक सोच आयेंगी। इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज खर्च बढ़ सकता है। फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरुरत है। गरीबों मे वस्त्र का दान दें। मनोकामना की पूर्ती होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल