1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: बन रहे है 2 धन योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है अचानक बेशुमार दौलत

बुधवार: बन रहे है 2 धन योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है अचानक बेशुमार दौलत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2017 07:36 am IST,  Updated : Oct 11, 2017 07:36 am IST

आज बुधवार होने के साथ-साथ 2 धन योग बन रहे है। रवि और सवार्थसिद्ध नाम के ये योग कुछ राशियों को धनलाभ करा सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा।

आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जा सकते हैं। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकता है। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कन्या राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं।

आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें। वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। सूर्य देवता को जल चढ़ाएं काम में तरक्की मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल