1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: बन रहे है 2 धन योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है अचानक बेशुमार दौलत

बुधवार: बन रहे है 2 धन योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है अचानक बेशुमार दौलत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2017 07:36 am IST,  Updated : Oct 11, 2017 07:36 am IST

आज बुधवार होने के साथ-साथ 2 धन योग बन रहे है। रवि और सवार्थसिद्ध नाम के ये योग कुछ राशियों को धनलाभ करा सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जिस ऑर्गनाइजेशन में काम करते हैं वहां कोई बदलाव हो सकता है। हो सकता है आपकी शिफ्ट चेंज कर दी जाये। जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। बिजनेस में कुछ नया करने के लिये आज का दिन अच्छा है। धनलाभ के रास्ते खुलेंगें। घूमने-फिरने के लिए समय अच्छा है।

विवाहित आज कहीं पिकनिक के लिये प्लान बना सकते हैं। दैनिक कार्यों को पूरा करने के लिये आपको अधिक मेहनत करना पड़ सकता है। भगवान शंकर की पूजा करें। सभी परेशानियों का अंत होगा।

वृश्चिक राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कारोबार में आ रही दिक्कतें आज समाप्त हो जायेगी। धनलाभ के नये रास्ते नजर आयेंगें। अगर आज घर में किसी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं तो सभी को दावत दें। महफिल में आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जो आपको बिजनेस में काफी फायदा कराएगा।

आज दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक धनलाभ हो सकता है। लक्ष्मी गणेश की पूजा करें। धन लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल