1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: बन रहे है 2 धन योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है अचानक बेशुमार दौलत

बुधवार: बन रहे है 2 धन योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है अचानक बेशुमार दौलत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2017 07:36 am IST,  Updated : Oct 11, 2017 07:36 am IST

आज बुधवार होने के साथ-साथ 2 धन योग बन रहे है। रवि और सवार्थसिद्ध नाम के ये योग कुछ राशियों को धनलाभ करा सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें साथ ही पुरानी टेंशन खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश करेगा। आज घरेलू खर्च बढ़ सकता है। खरीदारी करने में टाइम लग सकता है। जरुरत मंद को भोजन करायें। बिजनेस में तरक्की होगी।

मकर राशि
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी । सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। फल भी अच्छे मिलेंगें आज आपको सम्मानित किया जता सकता है।

नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव जमेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। मछलियों को दाना खिलाएं। हर काम में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल