1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इन 5 राशियों का खुल जाएगा आज भाग्य

बुधवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इन 5 राशियों का खुल जाएगा आज भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2017 11:00 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 11:00 pm IST

आज पूरे दिन, पूरी रात और अगली सुबह 06 बजकर 51 मिनट तक रवि योग भी रहेगा। यह योग सारे काम बनाने वाला है। जिसके कारण आज के इन राशियों का बाग्य बदल जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि का राशिफल
आज आपको छोटों से आदर और सत्कार प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है आज आपको किसी पुरानी जमीन में उम्मीद से ज्यादा फ़ायदा होगा। पति के सहयोग से स्त्रियों का उत्साह बढेगा और जीवन में सफलता प्राप्त होगी। भैरव बाबा को फूल चढ़ाये, मन शांत रहेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें।

मकर राशि का राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप मेडिटेशन करने का सोचेंगे  जिससे आपका मन बड़ा शांत रहेगा जिससे आपके मन में अच्छे विचार आएंगे। आज बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। इस राशि के लोगों को आज घरेलु कलह का सामना करना पड़ सकता है इस लिए बुद्धि से काम ले और कोई भी बात सोच-समझकर बोलें। इस राशि के जो लोग बेरोजगार है आज आपकी बेरोजगारी ख़त्म हो सकती है| विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करें। साथ में पीला प्रसाद चढ़ाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल