1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पंचांग 2 मई 2018: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस शुभ मुहूर्त में बिजनेस शुरु करना होगा अच्छा

पंचांग 2 मई 2018: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस शुभ मुहूर्त में बिजनेस शुरु करना होगा अच्छा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2018 03:04 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:19 am IST

मंगल मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि में नीच के होते हैं। साथ ही यह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मंगल की शुभ स्थिति में व्यक्ति शक्तिशाली और साहसी बनता है, जबकि मंगल की अशुभ स्थिति व्यक्ति को निगेटिव कामों के लिये प्रेरित करती है। जानिए कैसा रहेगा आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा है आज का पंचांग

Panchang- India TV Hindi
Panchang

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज शाम 04:17 पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 नवम्बर की सुबह 08:22 तक यहीं पर रहेंगे, यानी लगभग 7 महीने तक मंगल मकर राशि में ही रहेंगे। इस बीच 27 जून को सुबह 02:35 पर मंगल मकर राशि में वक्री भी होंगे और 27 अगस्त की शाम 07:35 तक वक्री ही रहेंगे, उसके बाद मंगल फिर से मकर राशि में मार्गी हो जायेंगे।

मंगल मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि में नीच के होते हैं। साथ ही यह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मंगल की शुभ स्थिति में व्यक्ति शक्तिशाली और साहसी बनता है, जबकि मंगल की अशुभ स्थिति व्यक्ति को निगेटिव कामों के लिये प्रेरित करती है। जानिए कैसा रहेगा आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा है आज का पंचांग

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज ये योग सुबह 05:25 पर शुरू हुआ था और शाम 05:28 तक रहेगा।

राहुकाल

दिल्ली: दोपहर 12:18 से दोपहर बाद 03:58 तक
मुंबई: दोपहर 12:36 से दोपहर 02:12 तक
चंडीगढ़: दोपहर 12:20 से 02:00 तक
लखनऊ: दोपहर 12:04 से 01:43 तक
भोपाल: दोपहर 02:17 से 01:55 तक
कोलकाता: दोपहर पहले 11:34 से दोपहर 01:11 तक
अहमदाबाद: दोपहर 12:37 से 02:14 तक

शुभ मुहूर्त

  • अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते है तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है। ये मुहूर्त सुबह 06:26 शुरू हुआ था और दोपहर 12:56 तक रहेगा। साथ ही दोपहर बाद 03:13 से शाम 07:49 तक रहेगा ।
  • अगर आप घर बनाना चाहते हैं तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है। ये मुहूर्त सुबह 05:40 पर शुरू हुआ था और सुबह 09:21 तक रहेगा।
  • आज नया बिजनेस शुरू करने के लिये कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 5 तारीख को सुबह 08:09 से दोपहर 01:22 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई कंस्ट्रक्शन शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 6 तारीख को सुबह 08:05 से 08:19 तक और सुबह 10:20 से दोपहर बाद 03:56 तक रहेगा।
  • किसी इंड्रस्ट्रीयल इन्स्टीटयूशन में लेन देन करने के लिये आज अच्छा मुहूर्त सुबह 07:40 से दोपहर 12:56 तक और दोपहर बाद 03:13 से शाम 05:38 तक रहेगा।
  • आज सीजेरियन ऑपरेशन कराने के लिए अच्छा मुहूर्त दोपहर बाद 03:56 से रात 10:12 तक और रात 12:12 से 04:50 तक रहेगा ।
  • अगर आप कोई वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है ये मुहूर्त सुबह 05:40 पर शुरू हुआ था और सुबह 09:21 तक रहेगा।
  • आज कोर्ट-कचहरी के अंदर किसी मामले में दरख्वास्त देने के लिये कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 4 तारीख को दोपहर पहले 11:02 से दोपहर बाद 03:05 तक और शाम 05:22 से 07:41 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई जॉब ज्वॉइन करना चाहते हैं तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त सुबह 07:40 से 09:21 तक रहेगा।
  • अगर आज कोई मेडिकल ट्रिटमेन्ट शुरू कराना चाहते हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 4 तारीख को दोपहर पहले 11:02 से दोपहर बाद 03:05 तक और शाम 05:22 से रात 10:33 तक रहेगा।
  • प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त सुबह 07:40 से दोपहर 12:56 तक और दोपहर 03:13 से शाम 05:38 तक रहेगा।

अशुभ समय
आकाश में कभी-कभी ग्रहों की मिली-जुली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड कुछ क्षणों के लिए नेगेटिव हो जाती है। इस अशुभ क्रान्ति साम्य से एक नेगेटिव स्पार्क पैदा होता है। इससे चारों तरफ निगेटिविटी फैल जाती है इस समय में कोई भी शुभ कार्य करने से सफलता नहीं मिलती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल