1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर के इस कोने में जला दें कपूर की टिकिया, बनने लगेंगे बिगड़े और रुके हुए काम

Vastu Tips: घर के इस कोने में जला दें कपूर की टिकिया, बनने लगेंगे बिगड़े और रुके हुए काम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2021 08:21 pm IST,  Updated : Sep 09, 2021 03:32 pm IST

वास्तु शास्त्र के अनुासर घर के किसी भी तरह के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कपूर बहुत उपयोगी होता है। जानिए कैसे?

camphor - India TV Hindi
कपूर  Image Source : INSTAGRAM/SEASONSKISS

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में वास्तु दोष होने से सुख-शांति और परिवारिक उन्नति में बाधा पैदा होती है। वास्तु दोष के कारण जो नकारात्मक ऊर्जा रहती है उससे व्यक्ति के भाग्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा घर के लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

वास्तु शास्त्र में घर के दोष को दूर करने के लिए कपूर को कारगर माना जाता है। आइए जानते हैं कपूर के कुछ ऐसे उपाय, जो वास्तु दोष को दूर करने में मदद कर सकते हैं। 

Vastu Tips: धन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो घर में रखें क्रिस्टल का कछुआ, बस दिशा का रखें ध्यान

  • घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए करें कपूर का इस्तेमाल। 
  • रोजाना सुबह-शाम कपूर को देसी घी में डुबोकर जलाने से भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • रात में किचन का सारा काम खत्म होने के बाद साफ जगह पर एक कटोरी में लौंग और कपूर को जलाएं। ऐसा करने से घर में बरकत आएगी।
  • अगर करियर में बार-बार किसी तरह की बाधाएं आ रही हैं। तो वास्तु के अनुसार इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए कपूर असरदार है। आप बस कपूर और लौंग को जलाएं और पूरे घर में चारों तरफ घुमाएं। इससे आपको फर्क दिखने लगेगा। 
  • अगर आप नहाने के पान में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालकर फिर स्नान करते हैं। तो इससे आपके शरीर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही ऐसा करने से शरीर फुर्तीला बनता है और भाग्य प्रबल होता है।
  • घर के अग्नि कोन यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रोज शाम को कपूर जलाने से धन की वृद्धि होने के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Vastu Tips: फिटकरी का ये उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, हर समस्या से मिलेगी निजात

Vastu Tips: घर में नल से पानी का टपकना अशुभ संकेत, धन-पैसे पर पड़ता है असर

Vastu Tips: अधिक मेहनत करने के बाद भी नहीं टिकते पैसे? अपनाएं ये वास्तु उपाय

Vastu Tips: इस उपाय को अपनाने से मन हमेशा रहेगा सकारात्मक, बढ़ेगा आत्मविश्वास

Vastu Tips: जॉब इंटरव्यू में पाना चाहते हैं सफलता तो ध्यान रखें वास्तु संबंधी ये बातें

Vastu Tips: मंदिर में करवाएं इस रंग का पेंट, होगा पॉजिटिव ऊर्जा का संचार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल