1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अंगारक चतुर्थी 2018: बन रहा है मंगलवार के साथ बहुत ही दुर्लभ योग, करोड़पति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

अंगारक चतुर्थी 2018: बन रहा है मंगलवार के साथ बहुत ही दुर्लभ योग, करोड़पति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2018 07:42 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 07:42 pm IST

अंगारक चतुर्थी 2018:  श्री गणेश भगवान की कृपा पाने के लिये आज अंगारकी वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के दिन आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vinayak Chaturthi 2018
Vinayak Chaturthi 2018

तुला राशि
अगर बड़े भाई के साथ आपके संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, तो आज के दिन शाम के समय आपको हनुमान जी के मन्दिर में घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही रात को सोते समय ताम्बे के बर्तन में पानी भरकर अपने सिरहाने पर रखना चाहिए और अगले दिन उस पानी को किसी पौधे की जड़ में डाल देना चाहिए, लेकिन अगर आपके पास ताम्बे का बर्तन न हो तो आप नॉर्मल किसी भी बर्तन में जल भरकर, उसमें थोड़ी-सी मसूर की दाल डालकर रख दें और अगले दिन उसे किसी पौधे की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से जल्द ही भाई के साथ आपके संबंध ठीक होंगे। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, विद्या का लाभ पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान के इस 6 अक्षर के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है – “मेधोल्काय स्वाहा” मंत्र जप के साथ ही अगर संभव हो तो विद्या यंत्र की स्थापना भी करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और आपको विद्या का लाभ मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल